उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज: रविंद्र अध्यक्ष, दीपक महामंत्री और आशीष कोषाध्यक्ष बने

Gulabi Jagat
16 Aug 2022 4:06 PM GMT
उत्तराखंड न्यूज: रविंद्र अध्यक्ष, दीपक महामंत्री और आशीष कोषाध्यक्ष बने
x
उत्तराखंड न्यूज
हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के संरक्षक नवीन थरेड़ी के सानिध्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी की अध्यक्षता में यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई। इसमें हरिद्वार जनपद की जिला इकाई का चुनाव हुआ।
बैठक में ठाकुर रविंद्र सिंह, महामंत्री पद पर दीपक प्रजापति और कोषाध्यक्ष पद पर आशीष धीमान को बनाया गया। तीनों पदाधिकारियों का प्रदेश संरक्षक नवीन थलेड़ी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के कर्मठ पत्रकारों की यूनियन है, जो पत्रकारों की पीड़ा को भली-भांति समझ कर सरकार तक पत्रकारों की आवाज बनकर काम कर रही है। किसी भी पत्रकार का उत्तराखंड में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों की पेंशन, मान्यता व अन्य समस्याओं को मुख्यमंत्री से मिलकर सुलझाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ही उत्तराखंड में पत्रकारों की आवाज बनकर पिछले कई वर्षों से उभर रही है, जिससे उत्तराखंड के 13 जनपदों के वरिष्ठ संघर्षशील कर्मठ पत्रकार यूनियन से जुड़कर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी ने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के विषय पर प्रकाश डाला और पत्रकार बंधुओं को यूनियन के क्रियाकलापों के बारे में बताया।
बैठक में सागर जोशी, प्रशांत शर्मा, कुणाल दरगन, मनीष कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रमोद गिरि, डा परविंदर चौधरी, आवेश अंसारी, सुमेश खत्री, ऋषभ चौहान, जितेंद्र कोरी, वासु राजपूत, दिनेश शर्मा, अनिल बहुखंडी मौजूद रहे।
Next Story