उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज़ : प्रियंका गांधी का जनवरी में अल्मोड़ा और श्रीनगर का दौरा तय ,आज हुए अहम बैठक

Admin Delhi 1
4 Jan 2022 1:12 PM GMT

पार्टी महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। इस संबंध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 9 जनवरी को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका की यह सभाएं गढ़वाल में श्रीनगर और कुमाऊं में अल्मोड़ा में होंगी। जनसभाओं की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को पीसीसी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

पार्टी महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। इस संबंध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। जिसमें प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में तैयारियों के साथ यह भी तय किया जाएगा कि प्रियंका पहले कहां जनसभा को संबोधित करेंगी।

Next Story