उत्तराखंड

Uttrakhand News: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने हरिकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

Gulabi Jagat
26 Aug 2022 5:18 PM GMT
Uttrakhand News: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने हरिकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन
x
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने हरिकी पैड़ी पर गंगा पूजन व भगवान रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के समग्र विकास की कामना की। हरिद्वार में हरिकी पैड़ी पहुंचने पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कर्णवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता है। केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्ण निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा। कर्णवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य वह संगठन के माध्यम से करेंगे।
इस मौके पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि देशराज कर्णवाल जैसे कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी हाईकमान ने प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, विधायक व भाजपा अनुसूचित मोर्चे में पदाधिकारी के रूप में देशराज कर्णवाल ने अपनी संगठन क्षमता व कार्यशैली से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। निसंदेह प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में वह भाजपा कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपांशु विद्यार्थी, ललित सचदेवा, आकाश भाटी, सचिन शर्मा, विशाल गुप्ता, रूपेश शर्मा, शिवम ठाकुर, दिनेश शर्मा, रमन यादव, डॉ. श्यामलाल पुरी और रामदयाल यादव समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story