उत्तराखंड

Uttarakhand news: मां यमुना का दिखा रौद्ररूप, जानकीचट्टी तक ​मची अफरातफरी

Bharti Sahu 2
26 July 2024 11:10 AM IST
Uttarakhand news: मां यमुना का दिखा रौद्ररूप, जानकीचट्टी तक ​मची अफरातफरी
x
Uttarakhand news: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश आसमानी कहर बनकर बरसी है। यमुनोत्री में मां यमुना का रौद्ररूप दिखा। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुक़सान होने की जानकारी सामने आई है। जानकीचट्टी में भी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी बारिश से नुकसान हुआ है। इस बार उत्तरकाशी जिले के लिए बारिश आफत बनकर आई है। सबसे ज्यादा नुकसान की खबरें उत्तरकाशी जिले से सामने आई है। यहां यमुनोत्री धाम से लेकर जानकीचट्टी तक खासा नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ है। मंदिर समिति के कार्यालय, रसोईघर आदि को भी नुकसान पहुंचा है। जानकीचट्टी में अतिवृष्टि से जानकीचट्टी पार्किंग के नीचे भूकटाव होने की जानकारी सामने आई है हालांकि जगह जगह सड़कें बाधित होने से प्रशासन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
Next Story