उत्तराखंड

Uttarakhand News: खड़े ट्रक में ड्राइवर का शव मिला

Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 10:29 AM IST
Uttarakhand News: खड़े ट्रक में ड्राइवर का शव मिला
x
Uttarakhand News: निर्माण सामग्री लेकर हल्द्वानी से मुक्तेश्वर जा रहे चालक का शव उसके ही ट्रक में मिला। लोगों ने ट्रक में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। कैंची धाम चौकी प्रभारी हर्ष पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मनाघेर सुंदरखाल मुक्तेश्वर निवासी 35 वर्षीय मदन सिंह पुत्र स्वर्गीय नंदन सिंह बुधवार देर रात निर्माण सामग्री लेकर हल्द्वानी से जा रहा था।
रात में उसने ट्रक को मल्ला रामगढ़ में रोक दिया और उसमें सो गया। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक ट्रक खड़ा रहा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Next Story