उत्तराखंड
उत्तराखंड न्यूज: सीएम और सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीद चंद्रशेखर को अर्पित किए श्रद्धासुमन
Gulabi Jagat
17 Aug 2022 1:26 PM GMT

x
उत्तराखंड न्यूज
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री ने 1984 में सियाचिन में आपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए लांसनायक चन्द्रशेखर हर्बोला के पार्थिव देह पर बुधवार को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आज 38 वर्ष के पश्चात जैसे ही शहीद चन्द्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर डहरिया स्थित उनके आवास पर पहुंचा तो पूरा क्षेत्र देश भक्ति नारों से गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर जी के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा देश के लिए बलिदान देने वाले उत्तराखंड के सैनिकों की स्मृति में सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है। शहीद चन्द्रशेखर की स्मृतियों को भी सैन्यधाम में संजोया जायेगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार शहीद के परिवार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। सरकार द्वारा शोक संतृप्त परिवार की हर सम्भव सहायता की जाएगी।
पुष्प चक्र अर्पित करने के पश्चात शहीद चन्द्रशेखर का पार्थिव शरीर चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए रवाना हुआ, जहां शहीद को पूरे राजकीय सम्मान व आर्मी बैण्ड की धुन के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सैकडों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।
Tagsउत्तराखंड न्यूज

Gulabi Jagat
Next Story