उत्तराखंड

Uttarakhand News: जश्न में की गई फायरिंग में बच्चे की मौत

Bharti Sahu 2
25 Nov 2024 9:19 AM IST
Uttarakhand News:   जश्न में की गई फायरिंग में बच्चे की मौत
x
Uttarakhand News: रुड़की,एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह पूरी घटना खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव की है। जहां बीती रात एक मुस्लिम परिवार में शादी समारोह चल रहा था। देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग की और गोली 9 साल के रेयान को लग गई।
जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेज दिया। वहीं, इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर, थाना प्रभारी का कहना है कि बच्चे के शरीर पर गोली का निशान मिला है। प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत गोली लगने से हुई प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story