उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पशुपालन विभाग के साथ गोवंश और कांजी हाउस के सम्बन्ध में ली बैठक

Gulabi Jagat
14 Sep 2022 5:13 PM GMT
उत्तराखंड न्यूज: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पशुपालन विभाग के साथ गोवंश और कांजी हाउस के सम्बन्ध में ली बैठक
x
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में पशुपालन विभाग के साथ गोवंश और कांजी हाउस के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को सभी स्थानीय निकायों विशेषकर नगर निगम और नगर पालिकाओं के आस-पास कांजी हाउस बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कांजी हाउस हेतु नीति तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व से संचालित हो रहे कांजी हाउसों के विस्तारीकरण की संभावनाओं को तलाशा जाए व इसमें शहरी विकास विभाग को भी शामिल कर प्लान तैयार किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि कांजी हाउस संचालित करने वालों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने एवं निराकरण करने के प्रयास किए जाएं, साथ ही उनसे सुझाव भी लिए जाएं। उन्होंने इस दिशा में कम्युनिटी पार्टिसिपेशन पर फोकस किए जाने पर जोर दिया। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एवं सचिव वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story