उत्तराखंड

Uttarakhand News: 8 दिन से लापता युवक का शव गड्ढे से बरामद

Bharti Sahu 2
23 Nov 2024 9:22 AM IST
Uttarakhand News:   8 दिन से लापता युवक का शव गड्ढे से बरामद
x
Uttarakhand News: उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर के कोतवाली अंतर्गत रामपुर क्षेत्र में नदी किनारे एक गड्ढे से पुलिस ने पिछले 8 दिनों से लापता सुमित श्रीवास्तव का शव बरामद किया है। सुमित हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह मृतक की पत्नी और आरोपी गणेश के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने हत्या में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रामपुर निवासी सुमित श्रीवास्तव पिछले आठ दिनों से लापता था।
इसी बीच बीते शुक्रवार को पुलिस ने प्रीत बिहार में कल्याणी नदी के किनारे एक गड्ढे से सुमित का शव बरामद किया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर संदिग्ध गणेश से पूछताछ की तो तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी और आरोपी गणेश के बीच प्रेम संबंध थे पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
Next Story