उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज: बद्रीनाथ में होने वाली बैठक की सभी तैयारियां पूरी

Gulabi Jagat
27 Oct 2022 2:23 PM GMT
उत्तराखंड न्यूज: बद्रीनाथ में होने वाली बैठक की सभी तैयारियां पूरी
x
उत्तराखंड न्यूज
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बैठक में विजय प्रकाश जैन, दिल्ली, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम अध्यक्षता बाबूलाल गुप्ता (संरक्षक) करेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर खारावाला (मुंबई), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा (कानपुर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील पाण्डेय, अनिल गोयल (चेयरमैन) के साथ-साथ प्रदेश व्यापार मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष/ जिला महामंत्री एवं प्रदेश संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में पहली बार महिला जिला संगठनों के अध्यक्ष/ महामंत्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को चार नवंबर की शाम तक बद्रीनाथ धाम पहुंचना है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि संगठन की इस बैठक में जुझारू और कर्मठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
बद्रीनाथ धाम में आयोजकों ने ठंड को देखते हुए सभी सावधानियां बरतने के हर संभव प्रयास किए हैं। बैठक से पहले भगवान बद्री विशाल के दर्शन की व्यवस्था भी की गई है। आगंतुकों के लिए आवास और खानपान व्यवस्था के लिए बनाई गई समिति ने भी सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं।
Next Story