उत्तराखंड

Uttarakhand News: फरार कैदी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Bharti Sahu 2
26 Oct 2024 12:21 PM IST
Uttarakhand News: फरार कैदी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
x
Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता । पुलिस ने हरिद्वार जिला कारागार से फरार हुए एक विचाराधीन कैदी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दूसरे फरार कैदी पंकज की तलाश अभी जारी है| बता दें कि पुलिस ने अपराधी रामकुमार को हरियाणा के जगाधरी से गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। वहीं, आज पुलिस विचाराधीन कैदी को वापस हरिद्वार जिला कारागार ले जाएगी।
दरअसल, 11 अक्टूबर को हरिद्वार जिला कारागार में चल रही रामलीला के दौरान दो कैदियों के भागने की सूचना मिली थी। इस दौरान जेल में एक सीढ़ी लगी हुई थी, जहां से दोनों कैदी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, जेल से भागने वाले कैदियों में से एक पंकज वाल्मीकि गैंग का है और वह हत्या के एक मामले में सजा काट रहा था। साथ ही दूसरा आरोपी रामकुमार अपहरण के एक मामले में जेल में बंद था। इस घटना के बाद प्रशासन ने दोनों फरार कैदियों की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया था।
इसके चलते पुलिस लगातार इन कैदियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। इसी सिलसिले में 25 अक्टूबर को जगाधरी पुलिस ने फरार कैदी रामकुमार को गिरफ्तार किया था। साथ ही इसकी सूचना हरिद्वार पुलिस को दे दी गई है। आपको बता दें कि आरोपी कैदी हरियाणा के जगाधरी में भेष बदलकर रह रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसके हाथ पर लिखे रामकुमार-हिमानी नाम से उसकी पहचान की। साथ ही पुलिस ने आरोपी की फोटो भी हरिद्वार पुलिस को भेजी। जहां यह साबित हो गया कि यह अपराधी वही कैदी रामकुमार है जो हरिद्वार जिला कारागार से फरार हुआ था। वहीं पुलिस दूसरे कैदी की तलाश में भी जुटी हुई है।
Next Story