उत्तराखंड

Uttarakhand News: केदारनाथ भूस्खलन हादसे में 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 10:37 AM IST
Uttarakhand News: केदारनाथ भूस्खलन हादसे में 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
x
Uttarakhand News: सोमवार देर शाम को हुए भूस्खलन की वजह से चार तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह तीन और तीर्थ यात्रियों के शव मलबे से निकले गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से राहत व बचाव का कार्य जारी है। सोनप्रयाग के पास भूस्खलन के दौरान यात्री मलबे की चपेट में आ गए। इसमें मध्य प्रदेश के एक यात्री की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। यह यात्री केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे। मलबे में कुछ और लोगों के भी दबने की आशंका भी जताई गई थी। केदारघाटी में सोमवार को भारी बारिश हुई। सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बारिश के बीच बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान मलबा हटाकर चार लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में गोपाल पुत्र भक्तराम, निवासी जीजोड़ा, राजोद, जिला धार (मध्य प्रदेश) की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों से अपडेट लिया। अधिकारियों को क्षेत्र में साधन रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान की लगातार जानकारी लेते रहे। मुख्यमंत्री को अलर्ट देख रेस्क्यू टीम भी मुस्तैदी से मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास करतीं रही। दो घायलों की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को उन्हे तत्काल अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।
Next Story