उत्तराखंड

Uttarakhand: उत्तरकाशी में मानसून ने मचाई तबाही, जल स्तर बढ़ने से नदियों में उफान

Bharti Sahu 2
26 July 2024 10:58 AM IST
Uttarakhand:   उत्तरकाशी में मानसून ने मचाई तबाही, जल स्तर बढ़ने से नदियों में उफान
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में इस बार के मानसून ने तबाही मचा रखी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। लगातार बारिश के कारण नदियां,नाले उफान पर है। बता दें कि बीते गुरुवार रात को भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर आ गई। इससे आसपास के क्षेत्रों में तबाही मच गई है। तेज बारिश के कारण जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जलस्तर पहुंच गया। वहीं यमुनोत्री धाम में तटबंध बहते हुए दिखाई दिए गए। इसी के साथ यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बह गई है।
वहीं यमुना में स्नान घाट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यमुनोत्री धाम के निकट यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बही है। यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर राम मंदिर पर स्थित पंजीकरण सत्यापन केंद्र भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
Next Story