उत्तराखंड

Uttarakhand : मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया पूर्वानुमान, पढ़ लें लेटेस्ट अपडेट

Tara Tandi
16 Jun 2024 11:30 AM GMT
Uttarakhand : मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया पूर्वानुमान, पढ़ लें लेटेस्ट अपडेट
x
Uttarakhand उत्तराखंड : प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। आलम ये है की मैदानी इलाकों में तापमान 42 के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 17 जून के बाद मौसम करवट बदल सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 जून के बाद मौसम बदलने के आसार हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 जून से प्रदेश में प्री– मानसून की शुरुआत होने जा रही है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला शुरू होने की आशंका है।
मौसम वैज्ञानिकों ने दी यात्रियों को ये सालाह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार उत्तराखंड में मानसून 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के आसपास ही है।मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद लैंड स्लाइड का खतरा बना रहता है। ऐसे में मौसम वैज्ञानकों ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मौसम का अपडेट देख कर ही प्लान बनाने की सलाह दी है।
Next Story