उत्तराखंड

उत्तराखंड : हाईवे सहित कई सड़कें बंद

Admin2
28 July 2022 1:28 PM IST
उत्तराखंड :  हाईवे सहित कई सड़कें बंद
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगाें के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं, जिससे यात्री जगह-जगह फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खाेलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है।

उत्तरकाशी जिले में गत बुधवार सांय से मूसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार रात को भी जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिसके कारण भूस्खलन हुआ। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंदरकोट के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरूद्ध है। वहीं जिले के विभिन्न गांव को जोड़ने वाली 14 सड़के मलबा व पत्थर आने के कारण बंद पड़ी है।


Next Story