
x
विकासनगर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शुक्रवार को विकासनगर, चकराता समेत पूरे इलाके में मौसम खुला है, लेकिन गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद से कई मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। इनके दोपहर तक खुलने के आसार हैं।
लोक निर्माण विभाग चकराता के अंतर्गत आने वाले चकराता लाखामण्डल मोटर मार्ग, खारसी मोटर मार्ग, टाईगर फॉल सम्पर्क मार्ग, कोटी कनासर रजाणु से बिनसोंन होते हुए पिंगुवा तक मोटर मार्ग, मिंडाल मोटर मार्ग, मागटी पोखरी ककनोई मोटर मार्ग, रोहटा खड्ड से अटाल मोटर मार्ग, लोखंडी टिब्बा से लोहारी मोटर मार्ग, क्वासी जोगियो मोटर मार्ग, राठा से जाखणी गुठाड़ मोटर मार्ग, मलबा आने से यातायात के लिए बाधित हो गए। मार्ग बाधित होने के कारण सम्बंधित क्षेत्र के ग्रामीण घरों में बन्द हो कर रह गए मार्ग बंद होने के कारण किसान अपनी नकदी फसलों को समय से मंडी नही पहुंचा पा रहे हैं जिसके चलते कई किसानों की फसल गांव में ही रह गयी है व खराब होने की कगार पर है।
source-hindustan
Next Story





