उत्तराखंड

Uttarakhand: आँगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ

Bharti Sahu 2
18 Oct 2024 12:01 PM IST
Uttarakhand: आँगन में खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ
x
Uttarakhand: उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र के बिचवा भूड़ गांव में चीता घर के आंगन में 14 वर्षीय खेल रहे बच्चे को अचानक उठा ले गया। वहीं बच्चे की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता ने शोर शराबा किया। इस शोर शराबे की आवाज सुनकर चीता बच्चे को पास के गन्ने के खेत के किनारे छोड़कर भाग गया। इसके चलते बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। ऐसे में बच्चे को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले आए। जहां बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के आला अधिकारी समेत पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने मौके में पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक ने संबंधित अधिकारियों को गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चीते को पकड़ने के लिए निर्देशित किया है।
Next Story