उत्तराखंड

उत्तराखंड : डेंगू के संभावित खतरे से निपटने अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

Admin2
9 July 2022 12:48 PM IST
उत्तराखंड : डेंगू के संभावित खतरे से निपटने अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड में डेंगू के संभावित खतरे से निपटने को स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए काम किया जाए। कहा कि सभी डीएम की अध्यक्षता में अंर्तविभागीय समन्वय बैठक सुनिश्चित कराई जाए।

डेंगू मच्छरों को पनपने से रोका जाए। स्वच्छता अभियान चलाया जाए। ब्लॉकवार माइक्रो प्लान बनाया जाए। सभी जिलों में जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अलग से डेंगू आईसोलेशन वार्ड तैयार किए जाएं। दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। आईसोलेशन वार्ड को नोडल अफसर नामित किए जाएं। सभी ब्लड बैंकों में प्लेटलेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
source-hindustan


Next Story