उत्तराखंड

उत्तराखंड: गांव में चली अंधाधुन फायरिंग, खूनी संघर्ष में 1 की मौत..3 लोग जख्मी

Kunti Dhruw
28 April 2022 6:31 PM GMT
उत्तराखंड: गांव में चली अंधाधुन फायरिंग, खूनी संघर्ष में 1 की मौत..3 लोग जख्मी
x
बड़ी खबर

उधमसिंह नगर: मैदानी जिले ऊधमसिंहनगर का बाजपुर क्षेत्र। आधी रात को यहां का पिपलिया गांव ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया। यहां बाजपुर ब्लॉक के कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू और हल्द्वानी-बाजपुर बस यूनियन के अध्यक्ष नेत्रपाल शर्मा के गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच करीब 50 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक आदमी की मौत हो गई और कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू समेत एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। खूनी संघर्ष की वजह ठेके पर लिए गए स्टोन क्रशर के लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने तजिंदर की तहरीर पर हत्या और शर्मा पक्ष की तहरीर पर डकैती की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। इनमें एक पक्ष से एक और दूसरे पक्ष से चार लोग नामजद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे कनिष्ठ उप प्रमुख तजिंदर सिंह जंटू अपने दस-बारह अन्य साथियों को लेकर सुल्तानपुर पट्टी के गांव पिपलिया निवासी नेत्रपाल शर्मा के घर गए। वहां लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।

Next Story