उत्तराखंड

उत्तराखंड: ससुरालियों ने दौलत के लिए बहू को मरवाने के लिए दी 7 लाख की सुपारी

Admin Delhi 1
5 April 2022 1:43 PM GMT
उत्तराखंड: ससुरालियों ने दौलत के लिए बहू को मरवाने के लिए दी 7 लाख की सुपारी
x

उत्तराखंड रुड़की क्राइम न्यूज़: यहां ससुराल वालों ने बहू को जान से मरवाने के लिए 7 लाख की सुपारी दे डाली, हालांकि आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते, उससे पहले ही बहू को साजिश का पता चल गया। अब पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला रुड़की का है। जहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर संपत्ति विवाद में उसे जान से मारने के लिए सात लाख की फिरौती देने का आरोप लगाया है। पीड़ित अंजू सिविल लाइंस कोतवाली की डिफेंस कॉलोनी में रहती हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में अंजू ने बताया कि 12 फरवरी 2021 को उसके पति मनीष का निधन हो गया था। पति के निधन के बाद ससुराल वालों की नजर पति की संपत्ति पर थी। पति की मौत के बाद अंजू को प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ समय तक ससुराल पक्ष के लोगों ने अंजू के परिवार का खर्चा उठाया लेकिन उसके बाद रुड़की लाकर छोड़ दिया। बहू अंजू का पति की संपत्ति को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चला आ रहा है।

अंजू का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसे अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि सात लाख रुपये में जान से मारने की फिरौती मिली है। एडवांस में चालीस हजार मिले हैं। बहू अंजू ने ससुरालियों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाकर जान माल का खतरा बताया है। अंजू की शिकायत पर पुलिस ने ससुर कालूराम, शुभम कुमार निवासी सहारनपुर, सचिन और विकास निवासी सहारनपुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story