उत्तराखंड
Uttarakhand: IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट
Tara Tandi
9 April 2025 2:25 PM IST

x
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था. मौसम वैज्ञानिकों ने पर्वतीय इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के चलते बीते दिनों से हो रही भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी.
IMD ने इन जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को चमोली, उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.
किस जिले में कितना रहेगा तापमान
बता दें देहरादून का आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहने की उम्मीद है. इसके अलावा नैनीताल में अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहेगा. वहीं उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने की संभावना है.
TagsUttarakhand IMD जिलों जारीझोंकेदार हवाएं चलने अलर्टUttarakhand IMD issued districtsgusty winds alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





