उत्तराखंड
Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश,बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद, बीच रास्ते फंसे वाहन
Bharti Sahu 2
25 July 2024 10:56 AM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पातालगंगा और लंगसी में मार्ग बंद होने की खबर सामने आई है। वहीं पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आने के कारण फिलहाल बद्रीनाथ जाने वाले वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं ।
सूचना के मुताबिक बीते बुधवार देर रात्रि से जनपद चमोली, बद्रीनाथ और जोशीमठ में भारी बारिश का दौर जारी है, जिस कारण से जगह-जगह सड़क के पुश्ते टूटने लगे हैं। जहां एक और बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है तो वहीं भारत चीन की सीमा को जोड़ने वाला नीति बॉर्डर हाईवे भी जोशीमठ नगर से 5 किलोमीटर आगे मेरग लाल बाजार में बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। यहां पर किसी तरह से छोटे वाहन ही आर पार हो पा रहे हैं । बता दें कि नीति बॉर्डर की सड़क बंद होने के कारण सरहद चौकिया तक सेना के वाहनों एवं रसद सामग्री की आवाजाही फिलहाल ठप हो गई है।
TagsUttarakhandबारिशबद्रीनाथनेशनलहाईवे बंदफंसेवाहन UttarakhandRainBadrinathNationalHighway closedstrandedvehicles जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





