उत्तराखंड

उत्तराखंड : इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Admin2
5 July 2022 2:39 PM IST
उत्तराखंड : इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती हे। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। दून में सुबह से बादल छाए हुए हैं। सुबह से हल्की बारिश का हो रही है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। भारी से बहुत भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, राजमार्गों पर अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

source-hindustan


Next Story