उत्तराखंड

उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर लड़की से किया रेप, गर्भवती होने पर लड़के किया इंकार, केस दर्ज

Kajal Dubey
7 Jun 2022 4:17 PM IST
उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर लड़की से किया रेप, गर्भवती होने पर लड़के किया इंकार, केस दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर
शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर युवक और उसके परिजनों ने शादी के लिए इनकार कर दिया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल से उसकी बेटी व अभिषेक निवासी नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद यूपी के बीच विवाह की बात चल रही थी। इसलिए अभिषेक का उसके घर आना-जाना था।
अभिषेक ने शादी के झांसे में लेकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे बेटी दो माह की गर्भवती है। पहले अभिषेक के परिवार वाले उनके घर आये थे और शादी के लिए हामी भर कर गये थे। जब बेटी के गर्भवती होने की जानकारी दी तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story