उत्तराखंड
Uttarakhand: परिवहन विभाग में नौकरियों की सौगात, सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित
Tara Tandi
31 March 2025 6:18 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में परिवहन विभाग के अंतर्गत संभागीय निरीक्षक के पद पर नियुक्त 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान सीएम ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी.
सीएम ने उम्मीद जताई कि अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करेंगे. साथ ही परिवहन विभाग में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है. राज्य में परिवहन के क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी अभ्यर्थी संभागीय निरीक्षक वाहनों की फिटनेस जांच, मोटर वाहन अधिनियम व नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, ऐसे में सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्यों में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.
TagsUttarakhand परिवहन विभागनौकरियों सौगातसीएम धामीनियुक्ति पत्र वितरितUttarakhand Transport Departmentjobs giftCM Dhamiappointment letters distributedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





