उत्तराखंड

Uttarakhand: दो बाइक सवार चार बदमाशों के द्वारा थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Bharti Sahu 2
21 Oct 2024 10:30 AM IST
Uttarakhand: दो बाइक सवार चार बदमाशों के द्वारा थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग
x
Uttarakhand: उत्तराखंड के रुड़की में दो बाइक सवारों चार बदमाशों ने थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की ,इस फायरिंग के दौरान एक राहगीर युवक गोली लगने से घायल हो गया. इस घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इस दौरान घायल युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. दरअसल यह घटना रुड़की लंढौरा बाईपास की है. जहां थार कार सवार एक व्यापारी सड़क पर कार
रोककर किसी
का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान दो बाइक सवार चार बदमाशों ने व्यापारी को पास आने को कहा. वहीं व्यापारी उनकी नीयत पर शक होने के कारण पास की कॉलोनी में भाग गया. इसके चलते बदमाशों ने उसका पीछा किया|
लेकिन व्यापारी हाथ नहीं लगा|ऐसे में गुस्साए बदमाशों ने व्यापारी की थार कार पर तीन राउंड फायरिंग की. वहीं इस फायरिंग के दौरान वारिस नाम के एक राहगीर को गोली लग गई. इस घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए. इसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Next Story