उत्तराखंड

Uttarakhand: कैंटर की चपेट में पूर्व सैनिक की मौत

Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 6:41 AM IST
Uttarakhand: कैंटर की चपेट में पूर्व सैनिक की मौत
x
Uttarakhand: मोटाहल्दू लालकुआं निवासी पूर्व फौजी चंदन सिंह बिष्ट (59 वर्ष) 18 अक्तूबर को रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड फौजी के सिर पर तेज रफ्तार कैंटर का साइड मिरर चढ़ गया। एसटीएच में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बेटे पुष्कर ने बताया कि उनके पिता चंदन सिंह बिष्ट अपनी साइड से जा रहे थे। पीछे से आ रहे कैंटर ने दूसरे वाहन को पास देने के लिए कैंटर को साइड में लिया।
इस दौरान तेज रफ्तार कैंटर का ओआरवीएम आउटसाइड रियर व्यू मिरर उनके पिता के सिर पर लग गया। भीषण टक्कर लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए। आठ दिन बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) लेकर आए, जहां उनकी मौत हो गई।
Next Story