उत्तराखंड

उत्तराखंड: ऊधमसिंहनगर में लोगो में आवारा कुत्तो का भय, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
16 April 2022 4:13 PM IST
उत्तराखंड: ऊधमसिंहनगर में लोगो में आवारा कुत्तो का भय, जानिए पूरी खबर
x

उत्तराखंड न्यूज़: घटना ऊधमसिंहनगर की है। जहां आवारा कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह नोच कर मार डाला। जबकि उसकी पुत्री की हालत भी गंभीर है। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। मामला नानकमत्ता क्षेत्र का है। जहां 70 वर्षीय तारो देवी अपनी बेटी सुनीता के घर आई हुई थी। सुनीता आमखेड़ा क्षेत्र में रहती है। बीती रात सुनीता के पालतू कुत्ते पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों की आवाज सुनकर तारो देवी घर से बाहर आई और पालतू कुत्ते पर हमला कर रहे कुत्तों को भगाने की कोशिश की। इस पर कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया, वो बुजुर्ग महिला को नोंचने लगे। वृद्धा की चीख पुकार सुनकर उसकी बेटी सुनीता भी बाहर आई और कुत्तों से अपनी मां को छुड़ाने की कोशिश की। इस बीच कुत्तों के झुंड ने सुनीता पर भी हमला कर दिया।

दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। कुत्तों के हमले में घायल बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है। महिला की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

Next Story