उत्तराखंड

उत्तराखंड के किसानों को आर्थिक मदद, बिना ब्याज मिलेगा कृषि ऋण

Admindelhi1
30 Nov 2026 12:49 AM IST
उत्तराखंड के किसानों को आर्थिक मदद, बिना ब्याज मिलेगा कृषि ऋण
x
दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही ऋण योजना, 120 किसानों को मिला लाभ

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के थलीसैंण विकासखंड के बूंगीधार में रविवार को सहकारिता विभाग की ओर से किसान ऋण मेले का आयोजन किया गया। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्याजमुक्त ऋण योजना के तहत 120 किसानों को कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये के ऋण वितरित किए।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में किसान ऋण मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि ब्याजमुक्त ऋण से किसान बीज, खाद और कृषि उपकरण खरीदने के साथ आजीविका के नए साधन विकसित कर सकते हैं। सहकारी बैंकों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के अध्यक्ष पंकज रावत सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story