उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2022: उत्तरकाशी रामलीला मैदान पहुंचे जेपी नड्डा

Deepa Sahu
6 Feb 2022 9:31 AM GMT
Uttarakhand Election 2022: उत्तरकाशी रामलीला मैदान पहुंचे जेपी नड्डा
x
उत्तराकाशी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए।

उत्तराकाशी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता आजकल गंगा यमुना की आरती कर रहे हैं। यह वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने का काम करते थे। हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने की कुछ होते हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं को मंदिर जाना सिखा दिया है। उत्तराखंड के लिए जो काम हुआ है। वह बीजेपी ने किया है। और जो आगे करेगी वह भी बीजेपी ही करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए अपने दो दिवसीय दौरे के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी पहुंचे। रामलीला मैदान उत्तरकाशी पहुंचे जेपी नड्डा ने मंच से सबसे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर ममता व मानवता की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि हमारी लता दीदी अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि उन्हें अर्पित करता हूं। और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। और उनके परिवार इस दुख को सहन करने की क्षमता दे। लता जी स्नेह और मानवता की प्रतिमूर्ति थीं। उनके निधन से देश शोक में है।
इसके बाद नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि रही है। महावीर चक्र परमवीर चक्र की श्रृंखला यहां के वीरों ने अर्जित की है। ऐसे वीरों को मैं नमन करता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। आज रविवार को उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने के बाद नड्डा सात फरवरी को भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों में जनसभा और डोर टू डो प्रचार करेंगे।
Next Story