उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Deepa Sahu
23 Jan 2022 12:03 AM IST
Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
x
उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली लिस्ट में पार्टी की तरफ से 54 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. पार्टी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कपरी को मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी से वापस कांग्रेस में आए यशपाल आर्य को बाजपुर से टिकट दिया गया है.

यमुनोत्री से पार्टी ने दीपक बिजवान को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं पिथौरागढ़ से इस बार मयूख महर को प्रत्याशी घोषित किया गया है. रायपुर की बात करें तो वहां से हीरा सिंह बिष्ट उम्मीदवार बन गए हैं तो वहीं केदारनाथ से मनोज रावत को मौका दिया गया है.








Next Story