उत्तराखंड
Uttarakhand: धामी सरकार ने चिकित्सकों के रिटायरमेंट की उम्र में किया बदलाव
Tara Tandi
7 Feb 2025 7:58 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: प्रदेश की धामी सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को नये साल का तोहफा दिया है। सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को सेवा लाभ देते हुए उनके सेवानिवृत्त की आयु सीमा बढ़ा दी है। विशेषज्ञ डाक्टर अब 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी।
550 विशेषज्ञ डाक्टरों को मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आयु सीमा में वृद्धि किये जाने से प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी दूर हो सकेगी और सुदूर ग्रामीणों को भी विशेषज्ञ डाक्टरों का लाभ मिल सकेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं में किया जा रहा सुधार
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को पांच साल की सेवावृद्धि देने का फैसला किया है। सचिव ने बताया कि सेवा लाभ केवल उन विशेषज्ञ डाक्टरों को मिलेगा जो अस्पतालों में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।
चिकित्सा अधिकारियों को नहीं दी जाएगी पदोन्नति
सचिव के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक को प्रशासनिक पद और वित्तीय जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। उन्हें उनके अनुशासन के उपलब्ध रिक्त पदों पर मुख्य परामर्शदाता के पद पर तैनात किया जाएगा। सचिव ने कहा कि ऐसे चिकित्सा अधिकारियों को आगे पदोन्नति नहीं दी जाएगी। चिकित्सक को सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति पर सरकारी कर्मचारियों की तरह नियमानुसार वेतन वृद्धि और अन्य सेवा लाभ दिए जाएंगे।
TagsUttarakhand धामी सरकारचिकित्सकों रिटायरमेंटउम्र बदलावUttarakhand Dhami Governmentdoctors retirementage changeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





