उत्तराखंड

Uttarakhand: झाड़ियों में मिला शव,फैली सनसनी

Bharti Sahu 2
18 Nov 2024 10:32 AM IST
Uttarakhand:  झाड़ियों में मिला शव,फैली सनसनी
x
Uttarakhand: भूपतवाला स्थित भारतमाता पुरम में खाली प्लॉट के अंदर झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली जिससे शिनाख्त हो सके। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक क्षेत्र में घूम-घूम कर राहगीरों से भीख मांगता था और शराब पीने का आदी था। सप्तऋषि चौकी प्रभारी आशीष नेगी ने बताया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना है।
मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। प्लॉट के पास आश्रम में रहने वाले लोगों को कुछ दिनों से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने आसपास देखा तो खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा था।
Next Story