उत्तराखंड

Uttarakhand Crime: रुद्रप्रयाग में पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या

Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 9:56 AM IST
Uttarakhand Crime: रुद्रप्रयाग में पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या
x
Uttarakhand Crime: रुद्रप्रयाग कोतवाली पुलिस के अनुसार, अमसारी में किराये पर रह रही 28 वर्षीय पूजा की शादी 35 वर्षीय राजीव त्यागी निवासी जीएस गली नंबर नौ हैदरपुर आंबेडकर नगर दिल्ली से हुई थी। दोनों का आपसी विवाद कोर्ट में चल रहा था। जिला मुख्यालय के अमसारी में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
रुद्रप्रयाग कोतवाली पुलिस के अनुसार, अमसारी में किराये पर रह रही 28 वर्षीय पूजा की शादी 35 वर्षीय राजीव त्यागी निवासी जीएस गली नंबर नौ हैदरपुर आंबेडकर नगर दिल्ली से हुई थी। दोनों का आपसी विवाद कोर्ट में चल रहा था। पिछले 15 दिन से पूजा रुद्रप्रयाग नगर पालिका के वार्ड दो अमसारी में किराए पर रह रही थी। उसका पति राजीव सप्ताहभर पहले दिल्ली से अमसारी आया था। शनिवार दोपहर 12.30 बजे किराये के कमरे में पूजा की उसके पति राजीव त्यागी ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। सिर पर गोली लगते ही पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जिस कमरे में वारदात हुई उसे सीज कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story