
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्लास्टिक और पॉलीथिन को लेकर किए जा रहे जुर्माने के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि गरीब लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और श्रमिक नेता मुरली मनोहर के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा। प्लास्टिक की केन की आड़ में गरीब लोगों पर आर्थिक जुर्माने को लेकर उन्होंने सवाल उठाए। कांग्रेसियों ने कहा कि यह सरासर गलत है। यदि कार्रवाई होनी है तो फैक्ट्री मालिकों पर की जाए ना कि गरीब का उत्पीड़न किया जाए। पूर्व पार्षद अमन गर्ग और पार्षद राजीव भार्गव ने प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने वाले भूखंड से कब्जा हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद प्रतिनिधि तहसीन अंसारी, पूर्व पार्षद लखनलाल चौहान, नितिन यादव, राजेन्द्र श्रमिक, शुभम जोशी, अशोक गुप्ता, भुवनेश पाठक, याज्ञिक वर्मा, सत्यम शर्मा, आर्यन राठौड़, ओम मलिक आदि शामिल रहे।
source-hindustan

Admin2
Next Story