उत्तराखंड
Uttarakhand: ‘देसी-पहाड़ी’ विवाद मामले पर सीएम धामी ने दी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को चेतावनी
Tara Tandi
27 Feb 2025 2:58 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: विधानसभा में शुरू हुआ ‘देसी-पहाड़ी’ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की एकता से खिलवाड़ करने वाला चाहे कोई भी क्यों ना हो उसे माफ नहीं किया जाएगा.
सीएम धामी ने दी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को चेतावनी
‘देसी-पहाड़ी’ मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी चेतावनी दी है. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की एकता से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. किसी भी मंत्री, सांसद या विधायक को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम ने कहा कि देवभूमि को लेकर दिए भड़काऊ बयानों को एक्शन लिया जाएगा.
उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी माफी : CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त लहजे में कहा कि सभी प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा. उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी. मंत्री हो या कोई भी विधायक किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा.
मंत्री पद से हो सकती है प्रेमचंद अग्रवाल की छुट्टी!
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है. चर्चा यह भी है कि सरकार कैबिनेट मंत्री प्रेमचद अग्रवाल की मंत्री पद से छुट्टी भी कर सकती है. सीएम धामी के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार पहाड़ी-देसी विवाद को और अधिक भड़कने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने की तैयारी में है.
TagsUttarakhand देसी-पहाड़ी विवाद मामलेसीएम धामीदी मंत्री अग्रवाल चेतावनीUttarakhand Desi-Pahari dispute caseCM Dhamigave minister Agarwal warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





