उत्तराखंड
उत्तराखंड सीएम धामी ने कहा- मानसखंड मंदिर माला से धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा कुमाऊं
Gulabi Jagat
16 July 2022 2:45 PM GMT

x
उत्तराखंड सीएम धामी
अल्मोड़ा: मानस खंड मंदिर माला मिशन योजना से प्रदेश और कुमाऊं को धार्मिक पर्यटक के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वहीं भारत माला योजना से भी धार्मिक स्थलों का उत्थान होगा।
जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मानस खंड मंदिर माला मिशन योजना से जागेश्वर धाम का चहुंमुखी विकास होगा। वहीं प्रदेश के विकास के लिए अगले 10 सालों का रोड मैप तैयार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितना धर्म, संस्कृति और धार्मिक स्थलों का उत्थान हुआ है, उतना विश्व में किसी ने भी नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड का पांचवां धाम है, इसकी महत्ता का स्कंद पुराणों में भी उल्लेख है। सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जागेश्वर धाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए मास्टर प्लान बनाएंगे।
इसके साथ ही भारत माला के अंतर्गत कई सड़कें प्रस्तावित हैं। 500 किमी से अधिक सड़कों पर कार्य चल रहा है। आने वाले समय में इसको और विस्तार मिलने वाला है। अनेकों सड़कें इससे जुड़ने वाली हैं। केंद्र और राज्य सरकार भी इसके लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं। दोनों सरकारों ने मिलकर तय किया है कि इन योजनाओं को संकल्प और घोषणापत्र में शामिल किया जाए।
देश का श्रेष्ठ राज्य होगा उत्तराखंड
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस मनाते समय हमारा राज्य हिंदुस्तान के श्रेष्ठ राज्यों में होगा। नौ नवंबर 2025 में उत्तराखंड के 25 वें स्थाना दिवस तक इसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हर तरह से प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन, संस्कृति, राष्ट्रीय राजमार्ग समेत तमाम विभाग मिलकर राज्य के विकास के लिए आगे आएंगे।
योजना बनाकर हर विभाग 10 सालों का रोड मैप तैयार करेंगे, जिसमें अगले 10 सालों में वह क्या कार्य करेंगे यह सब प्रस्तुत करेंगे। अगले तीन सालों में 2025 तक कौनसा ऐसा कार्य करेंगे जो 9 नवंबर 2025 तक पूरा होगा। सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
Tagsउत्तराखंड

Gulabi Jagat
Next Story