
x
Uttarakhand उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक ली. बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिकों को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं. सीएम ने ऐसे कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृति दिए जाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
सीएम ने दिए निजी भूमि पर कब्ज़ा करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की निजी भूमि पर कब्ज़ा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही सीएम धामी ने डीजीपी को विभिन्न अपराधों में शामिल वांछित अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए.
मिलावटखोरों और बिजली चोरों पर हो एक्शन : CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाए. सीएम ने कहा मिलावटखोरों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही सीएम ने नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए संबंधित विभाग को लगातार अभियान चलाने के लिए कहा.
सीएम धामी ने दिए देर रात गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश
सीएम ने कहा पुलिस राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन चेकिंग करे. एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधियों की सूची बनाई जाए और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिए कि राज्य में यातायात प्रबंधन की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं. यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक जाम से लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो. सीएम ने पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं.
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के किए जाए प्रयास : CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में और प्रयास किए जाएं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर, प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के प्रशिक्षण और कौशल विकास की दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया है.
TagsUttarakhand सीएम धामीली उच्च स्तरीय बैठकUttarakhand CM Dhamitook high level meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





