उत्तराखंड
Uttarakhand: सीएम धामी ने चारों धाम के कपाट खुलने के दिन दी यात्रा को नई दिशा
Tara Tandi
5 May 2025 5:44 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली चारधाम यात्रा जोर शोर से शुरू हो गई है. यात्रा के पहले ही दिन से यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है. इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारों धामों से लेकर प्रमुख यात्रा पड़ावों तक लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. बता दें सीएम धामी कपाट खुलने के दिन चारों धामों में मौजूद रहने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बने हैं.
चारों धाम में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे सीएम धामी
गौरतलब है कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन पहले गंगोत्री और फिर यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया. यमुनोत्री धाम में इससे पहले कोई भी सीएम, कपाट खुलने के दिन नहीं पहुंच पाए थे. इसी तरह सीएम धामी 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भी दोनों धामों में मौजूद रहे.
ऋषिकेश में भी सीएम यात्रियों से लगातार ले रहे हैं फीडबैक
बता दें इस तरह राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई सीएम चारों धामों में कपाट खुलने के दिन मौजूद रहे. इससे जहां यात्रा तैयारियों को गति मिली, वहीं यात्रियों को भी बेतहर सुविधाएं मिल पाई. इसी तरह सीएम धामी चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव ऋषिकेश में भी लगातार यात्रा तैयारियों का जायजा लेते हुए, प्रबंधन अपने हाथ में लिए हुए हैं. सीएम लगातार यात्रियों से भी बातचीत करते हुए, फीडबैक ले रहे हैं.
सीएम ने दिए मौसम को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन- प्रशासन के अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मौसम को देखते हुए खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम प्रतिकूल होने पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. साथ ही यात्रियों को भी मौसम की जानकारी दी जाए.
TagsUttarakhand सीएम धामीचारों धामकपाट खुलनेदिन दी यात्रानई दिशाUttarakhand CM Dhamiall four Dhamsopening of doorsday of travelnew directionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





