उत्तराखंड

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में 466.80 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Gulabi Jagat
8 Oct 2022 4:39 PM GMT
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में 466.80 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
x
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग में ₹466.80 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही महालक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं को किट एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। साथ ही स्थानीय एवं हथकरघा उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया। CM धामी ने कहा कि रुद्रप्रयाग पंच प्रयाग में से एक है, पूरी दुनिया में रुद्रप्रयाग का एक विशिष्ट स्थान है, यहां केदारनाथ जी के अलावा अगस्त्यमुनि, तुंगनाथ एवं कोटेश्वर जैसे प्रसिद्ध मंदिर मौजूद है। इस दौरान विधायक भरत सिंह चौधरी, शैला रानी रावत समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार से जिलों के प्रवास का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इस क्रम में वह आज शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले में प्रवास के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
Next Story