उत्तराखंड

उत्तराखंड : रपटे में फंसी कार, सवार एक शख्स की मौत

Admin2
10 July 2022 1:58 PM IST
उत्तराखंड :  रपटे में फंसी कार, सवार एक शख्स की मौत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सिंघनवाला से करीब एक किमी दूर धर्मावाला की ओर जा रहे मार्ग पर श्रीराम स्कूल के पास कार रपटे में फंस गयी। सूचना मिलने पर सहसपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें दो लोग मुकेश शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी थाना नेहरू कलोनी देहरादून व अनिल कुमार पुत्र बिसंभर पाल निवासी चंद्रबनी देहरादून को सुरक्षित निकाल लिया गया। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया। घायल दोनों युवकों ने बताया कि उनके साथ तीसरा व्यक्ति राजकुमार 65 पुत्र रामकिशोर निवासी कारगी चौक भंडारावाला देहरादून लापता हो गया है। जिसके बाद रातभर पुलिस राजकुमार की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सुबह होने पर राजकुमार का शव कुछ दूरी पर बरामद हुआ। जिसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भेजा गया है। थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश राठौर ने बताया कि कार सवार घायल दोनों ने बताया कि वे नौ जुलाई को रिश्तेदारी में पांवटा गये थे। जहां से वे रात साढ़े बारह बजे वापस लौट रहे थे। आगे से ट्रक निकल रहा था। जिसके पीछे से वे भी निकल रहे थे। ट्रक तो रपटे से बाहर निकल गया। लेकिन रपटा उन्हे नहीं दिखा और कार रपटे में फंस गयी।source-hindustan



Next Story