उत्तराखंड

उत्तराखंड : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा में सर्वर स्लो होने से परीक्षा नहीं दे सके अभ्यर्थी

Admin2
10 July 2022 12:57 PM IST
उत्तराखंड : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा में सर्वर स्लो होने से परीक्षा नहीं दे सके अभ्यर्थी
x
छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई। पहले दिन ही नैनी स्थित एक निजी संस्थान में सर्वर धड़ाम हो गया। इसके चलते अधिकांश अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके। इससे छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने मांग की कि शनिवार को पहली पाली में आयोजित परीक्षा निरस्त कर पुन: कराई जाए।

अभ्यर्थी वीरेंद्र बहादुर पांडेय ने बताया कि शनिवार को पहले दिन 25 विषयों की परीक्षा होनी थी। सुबह आठ बजे रिपोटिंग समय और नौ से 12 बजे के बीच प्रथम पाली की परीक्षा होनी थी। नौ बजे के बाद सिस्टम खोला गया तो उसमें प्रश्न ही नहीं आए थे। संस्थान प्रशासन से शिकायत की गई तो इस पर जबाब मिला कि दस मिनट में प्रश्नपत्र आ जाएगा। दस-दस मिनट कहते हुए साढ़े ग्यारह बज गए।बारह बजे के आस-पास सिस्टम पर कुछ विषयों का प्रश्न आया लेकिन संख्या अंकित थे, प्रश्न गायब रहे। इसी बीच सर्वर गायब हो गया। प्रश्न लागिन ही नहीं हो रहे थे। इससे नाराज कुछ अभ्यर्थी परीक्षा छोड़कर चल दिए। आरोप है कि इस दौरान संस्थान प्रशासन की ओर से उन्हें परीक्षा देने के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा था।
source-hindustan


Next Story