उत्तराखंड

Uttarakhand: कमरे में युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Bharti Sahu 2
17 July 2024 10:05 AM IST
Uttarakhand: कमरे में युवक का फंदे से लटकता मिला शव
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हल्दवानी में कानपुर के युवक का शव किराए के कमरे में लटका मिला। इसी किराए के कमरे में युवक के साथ एक युवती भी रह रही थी, जो घटना के बाद अपने समान को आग लगाकर और युवक का मोबाइल लेकर फरार है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मकान मालिक ने किसी तरह युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी, हल्द्वानी पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि शिवम के साथ एक युवती भी रह रही थी। परिजनों ने बताया कि शिवम प्रगति विहार में पिछले 8 महीने से किराए पर रह रहा था। वे करीब आठ माह पहले एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में टीम लीडर के पद पर नियुक्त होकर देहरादून से हल्द्वानी आया था। करीब डेढ़-दो माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। अभी नई नौकरी की बात भी चल रही थी।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हल्द्वानी सीओ ने बताया कि गायब हुए मोबाइल और युवती का पता लगाया जा रहा है। मामले की खोजबीन की जा रही है। लेकिन अभी तक परिजनों के द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
Next Story