उत्तराखंड

Uttarakhand: नाले में मिला नवजात शिशु का शव

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 9:55 AM IST
Uttarakhand: नाले में मिला नवजात शिशु का शव
x
Uttarakhand: उत्तराखंड के रुड़की में गंदे नाले के अंदर नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिला है। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गईं। पुलिस को मामले की सूचना दी गईं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नवजात शिशु के शव को बाहर निकाला। शव को सिविल हॉस्पिटल मोर्चरी में भिजवा दिया है। इस मामले में स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कारनामे निजी अस्पताल द्वारा किए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से इन निजी अस्पतालों की ऐसी घिनौनी हरकत लगातार सामने आ रही है। इसके चलते स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर कई तरह गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Next Story