उत्तराखंड
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कर दी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
Gulabi Jagat
23 Aug 2022 8:04 AM GMT

x
उत्तराखंड न्यूज
देहरादूनः दिल्ली में कई बार बैठक करने के बाद आखिरकार उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Uttarakhand BJP President Mahendra Bhatt) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. महेंद्र भट्ट की टीम में युवाओं के साथ-साथ अनुभवी लोगों को भी मौका दिया गया है. भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है. जारी लिस्ट के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत (State President of BJP Yuva Morcha Shashank Rawat) को बनाया गया है. जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल (State President of BJP Mahila Morcha Asha Nautiyal) को बनाया गया है.
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर को बनाया गया है. जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को बनाया गया है. इसके अलावा इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश उपाध्यक्षः बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू गर्ग, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल.
प्रदेश महामंत्रीः खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य कोठारी.
प्रदेश मंत्रीः मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, विकास शर्मा.
प्रदेश कोषाध्यक्षः पुनीत मित्तल.
प्रदेश सह कोषाध्यक्षः साकेत अग्रवाल.
प्रदेश कार्यालय सचिवः कौस्तुभानन्द जोशी.
प्रदेश मीडिया प्रभारीः मनवीर सिंह चौहान.
प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारीः पुष्कर सिंह काला, ऋषि कंडवाल.
प्रदेश विभाग प्रभारीः अनिल शाही, रमेश गड़िया.

Gulabi Jagat
Next Story