उत्तराखंड

Uttarakhand: धूमधाम से मनाई गई भैरव अष्टमी

Bharti Sahu 2
24 Nov 2024 6:50 AM IST
Uttarakhand:  धूमधाम से मनाई गई भैरव अष्टमी
x
Uttarakhand: कनखल के श्री काल भैवर मन्दिर आश्रम आशारोड़ी में काल भैरव अष्टमी धूमधाम से मनायी गयी। भैरव मन्दिर के महंत कौशलपुरी के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तों ने भगवान काल भैरव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। नगर विधायक मदन कौशिक ने भी पूजा अर्चना में शामिल होकर सभी के लिए मंगल कामना की।
त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति महंत कौशलपुरी महाराज समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, स्वामी वजनानंद, पवन बिहारी, अमित गौतम, हरीश शेरी, रामसागर, संजय चौहान, नितिन माणा, सुनील गुड्डू, दीपक मणि, लक्की वालिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Next Story