उत्तराखंड

उत्तराखंड: प्रदेश में अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Admin Delhi 1
14 April 2022 5:58 PM GMT
उत्तराखंड: प्रदेश में अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत
x

देवभूमि न्यूज़: पूरा देश इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है। उत्तराखंड भी गर्मी से परेशान चल रहा है। मगर इस समय उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जी हां, अगले दो दिन तक पहाड़ से मैदान तक धूल भरी हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। गर्मी की तपिश झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तराखंड के 3 जिलों में झमाझम बरसात हो सकती है। वे तीन जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़। इन तीनों जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के कारण अगले 48 घंटे में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। अधिकांश जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान भी है।

Next Story