
x
Chamoli चमौली। उत्तराखंड सरकार में कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी अपने परिवार के साथ भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर मंत्री जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ कर भगवान बद्रीनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड की आस्था का केंद्र है, और यहां आकर हर बार दिव्य अनुभूति प्राप्त होती है। धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच जाकर मंत्री जोशी ने उनसे यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा तथा उपलब्ध सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान मंत्री ने बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि समिति यात्रियों की सुविधा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़े बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत तीर्थ क्षेत्र के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता निरंतर मजबूत हो रही है।
यात्रा के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने रावल अमरनाथ नंबूदरी, तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूक धारियों से भी मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने तीर्थ पुरोहित समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तीर्थ परंपरा और धार्मिक गरिमा को बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है। इसके साथ ही मंत्री ने स्थानीय दुकानदारों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके सुझावों को गंभीरता से सुना। सुझाव सुनने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार बद्रीनाथ क्षेत्र के आर्थिक विकास तथा स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत करने के लिए भी कई योजनाओं पर काम कर रही है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बीकेटीसी की व्यवस्था अच्छी चल रही है। हमने एक-एक जगह जाकर देखा है। सबसे बड़ी बात है कि सभी लोगों ने अच्छा फीडबैक दिया है। यहां पर लगातार व्यवस्थाओं में विस्तार किया जा रहा है। हर मंदिर से अच्छी व्यवस्था की जा रही है। खास बात यह है कि लोग आराम से दर्शन पूजन कर ले रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tagsगणेश जोशीउत्तराखंड सरकारबद्रीनाथ धामचारधाम यात्रापूजा-अर्चनाहवन-यज्ञयात्रा सुरक्षातीर्थ क्षेत्र विकासबीकेटीसीतीर्थ पुरोहित समुदायस्थानीय दुकानदारआर्थिक विकासतीर्थ परंपराधार्मिक गरिमायात्री सुविधाएंमास्टर प्लानश्रद्धालु फीडबैकनिर्मला जोशीऋषि प्रसाद सतीविजय थपलियालतीर्थ स्थल व्यवस्थाएंराज्य सरकार की प्रतिबद्धता।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





