उत्तराखंड

Uttarakhand: चाचा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bharti Sahu 2
15 July 2024 7:34 AM IST
Uttarakhand:  चाचा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के टनकपुर में भूमि विवाद के चलते अपने चाचा को गोली मारने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है।कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। विगत नौ जुलाई को भी दोनों में विवाद हुआ और इसी दौरान युवक ने अपने चाचा दीपक पर तमंचे से फायर कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। आरोपी को चिड़िया गोल स्थित एसएसबी कैम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
Next Story