उत्तराखंड

Uttarakhand accident:बड़ा हादसा, कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
8 Oct 2024 9:33 AM IST
Uttarakhand accident:बड़ा हादसा, कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
x
Uttarakhand accident: पिथौरागढ़ के नजदीक कनारीपाभैं-नैनीसैनी सड़क पर एक स्कार्पियो गहरी खाई में गिर गई। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
मृतकों में दो लोग ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि तीनों मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। उक्त कार में सवार तीनों लोगों की मृत्यु हो गयी है । जिसमे दो लोग ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी थे। थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा उक्त तीनों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु शवों को मोर्चरी भिजयवाया साथ ही । अग्रिम जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जायेगी | आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्कार्पियो से ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी तीन लोग खड़क्यामानू मंदिर के लिए निकले। इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर 800 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मचा है। मृतकों में दो लोग ग्राम दौला व एक मखौलिया गांव के निवासी थे।
Next Story